Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ओम प्रकाश राजभर ने कहा, हमारे औवेसी से गठबंधन...

UP News : ओम प्रकाश राजभर ने कहा, हमारे औवेसी से गठबंधन होने पर हमारा कैरेक्टर ढीला

लखनऊ । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को कहा कि यूपी में हम और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी मिलकर सरकार बना रहे हैं। राजभर ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि यूपी में हमारे गठबंधन पर जो इल्जाम लगा रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि वहां महबूबा के साथ सरकार बनाएं,तब रासलीला, हम उत्तरप्रदेश में ओवैसी के साथ गठबधन करें,तब हमारा कैरेक्टर ढीला। सुभासपा प्रमुख राजभर ने कहा कि आज संकल्प भागीदारी मोर्चा की मीटिंग है और बहराइच में आज कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है।गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात करके हम सीट शेयरिंग पर बात करने वाले है।
बता दें गुरुवार को एक दिन के दौरे पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लखनऊ पहुंचे हैं। उनकी ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात होनी है। यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संकल्प भागीदारी मोर्चा की ये मीटिंग अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में दोनों नेता विधानसभा चुनावों को लेकर आपसी रणनीति साझा करने वाले है। दोपहर बाद ओवैसी का बहराइच जाने का कार्यक्रम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular