शाहजहांपुर (हि.स.)। जनपद में एसओजी ने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे क्रिकेट लीग मैच पर सट्टा लगा रहे पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। सट्टेबाजों के कब्जे से करीब 61 हजार रुपये बरामद हुए है।
पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती शाम एसओजी टीम ने सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा में पवन राठौर के टैंट गौदाम पर दबिश दी और आस्ट्रेलियन क्रिकेट बिग बैश लीग मैच पर सट्टे की खाईबाडी कर रहे पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सट्टेबाज मोहल्ला बाबूजई निवासी नितिन गुप्ता, ऋषिकुमार, मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी पारूल राठौर, सोनू तथा अशोक है। एसओजी को आरोपियों के कब्जे से करीब 61 हजार रुपये, आठ मोबाइल फोन, सट्टा के हिसाब लिखने वाला रजिस्टर आदि सामना बरामद हुआ है।
एसपी सिटी के अनुसार, आरोपियो ने बताया कि आईपीएल की तरह आस्ट्रेलिया में क्रिकेट लीग बिग बैश मैच चल रहे हैं। वो लोगों को सट्टा खिलाते हैं। मोबाइल के माध्यम से सट्टे का भाव का पता चलता रहता है । सट्टा लगाने वाले व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से आरोपियों से भाव पूछकर बिट लगाते है जीतने व हारने पर सीधे ऑनलाइन बैंक एकाउण्ट में रुपये ट्रांसफर कर देते है तथा कुछ लोग द्वारा नगद लेनदेन किया जाता है।
Submitted By: Edited By: Deepak Yadav
UP News : ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट लीग मैच पर सट्टा लगा रहे पांच सट्टेबाज गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
