Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ऑयल फैक्ट्री में सन्दिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, काबू

UP News : ऑयल फैक्ट्री में सन्दिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, काबू

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद की रानियां इंडस्ट्रियल इलाके में बंद पड़ी ऑयल फेक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। 
जनपद के रानियां इलाके में प्रदेश ही नहीं देश की जानी मानी फैक्ट्रियां हैं। जिसमें से कुछ फैक्ट्री ऐसी हैं जिनमें अभी काम नहीं चल रहा है और वह बन्द पड़ी हैं। इसी में से आरपी आयल फैक्ट्री में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। फैक्ट्री में तैनात गार्ड और मालिक ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular