अलीगढ़ । गंगा जमुनी तहजीब को संजोने वाले अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, नगर निकाय, पंचायतीराज समेत जिला प्रशासन भी अब कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। जनपद के मुखिया चंद्र भूषण सिंह नित रोज अपनी टीम-11 के साथ कलेक्ट्रेट में बैठकर रणनीति तैयार करते हैं कि कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को कैसे समाप्त किया जाए? वहीं विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना परिवार से दूर रहते हुए दिन-रात संक्रमण को फैलने से रोक रहे हैं और सारी शक्तियों का प्रयोग करते हुए चिकित्सक, स्टाफ नर्स, कंपाउंडर, वार्ड बॉय एवं सफाई कर्मी भी संक्रमित व्यक्तियों के जीवन को बचाने में जी-जान से जुटे हुए हैं। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों और इस वैश्विक महामारी से हुई मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ने से कोरोना योद्धाओं के माथे पर बल पड़ना स्वाभाविक ही है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके टेस्ट करते हुए पॉजिटिव आये संपर्कियों का जिला प्रशासन द्वारा किए गए फैसले से होम आइसोलेशन की सुविधा प्रदान करते हुए मेडिकल किट प्रदान कर रहा है और उनकी निरंतर देखरेख भी की जा रही है। वहीं नेगेटिव व्यक्तियों को होम क्वारंटीन कर पैनी निगाह रखी जा रही है। इसके बावजूद भी शाम को आने वाली जांच रिपोर्ट का परिणाम कोरोना की भयावहता का एहसास करा रहा है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जो खुद में संक्रमित होकर होम आइसोलेट हैं, प्रदेशवासियों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए अपनी सेहत की चिंता किये बिना लगातार वर्चुअली माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि स्वयं प्रदेश के हालात पर पैनी निगाह रखते हुए कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए जंग के मैदान में डटे हुए हैं। सरकार ने बिगड़े हालात पर काबू पाने और अर्थव्यवस्था को बिगड़ने से बचाने के लिए वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को हथियार के रूप में अपनाया है। इसके तहत संपूर्ण प्रदेश के साथ ही जनपद में प्रत्येक शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लगाने का आदेश स्थानीय स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट चंद्र भूषण सिंह द्वारा जारी कर दिए गए हैं। टीम-11 के साथ स्थानीय स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का भी कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है।
ताला, तालीम और तहजीब को समेटे एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जाना पहचाना शहर अलीगढ़ जो प्रदेश सरकार की पहल के चलते हार्डवेयर उद्योग को भी ऊंचाइयों प्रदान कर रहा है। वर्तमान में वैश्विक महामारी के संकट काल में कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। अलीगढ़ शहर के नामचीन मोहल्लों के साथ ही गांव-देहात व कस्बाई इलाकों में भी कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या निरंतर बढ़ने से कोरोना योद्धाओं को नित नई चुनौतियों से दो चार होना पड़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के आक्रमण ने लोगों के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। इन बदलते मौजूदा हालातों में हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखना जिला प्रशासन के लिए चुनौती जैसा बना हुआ है। कारोबारी हो या फिर प्राइवेट कार्मिक परिवार का भरण पोषण करने के साथ ही सबसे ज्यादा मजदूरों को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है। राज्य सरकार द्वारा घोषित की गई साप्ताहिक बंदी जिसमें शनिवार रात्रि 8:00 बजे से सोमवार प्रात: 7:00 बजे तक 35 घंटों का कोरोना कर्फ्यू लागू करने का आदेश जनता द्वारा सरकार का सराहनीय कदम मानते हुए स्वीकार कर अनुपालन किया गया। इस 35 घंटों में सरकार के निर्देश पर शहरी, देहाती एवं कस्बाई इलाकों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का कार्य वृहद स्तर पर किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के तीव्रता से बढ़ते प्रकोप के चलते प्रदेश सरकार द्वारा अब प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस नए फैसले से अब शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे से सोमवार प्रात: 7:00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा रहेगा। सरकार के साथ आम जनमानस को भी उम्मीद है कि प्रदेश सरकार द्वारा वीकेंड में लगाया गया कोरोना कर्फ्यू हम सभी को जल्द ही कोरोना महामारी से निजात दिलाएगा। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र भूषण सिंह ने मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के साथ ही प्रत्येक शुक्रवार की सायं 8:00 बजे से सोमवार प्रात: 7:00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाती रहेगी और मेडिकल स्टोर्स के साथ निजी व सरकारी चिकित्सक अपनी सेवाएं देते रहेंगे। उनका कहना है कि हम सभी को कोरोना से डर कर नही बल्कि डटकर मुकाबला करना है। यदि व्यक्ति के पास सकारात्मक जानकारी की थोड़ी बहुत भी ऑक्जीजन है तो कोरोना उसके नजदीक भी नही आ सकता है।
UP News : ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले मानवता के दुश्मनों के साथ किसी प्रकार की रियायत नहीं :डीएम, सी0बी0 सिंह
RELATED ARTICLES
