Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ऐसा क्या हुआ कि लड़की वालों ने बदल दिया...

UP News : ऐसा क्या हुआ कि लड़की वालों ने बदल दिया दूल्हा

प्रादेशिक डेस्क

आगरा। जिले के शाहगंज क्षेत्र में लड़की वालों ने शादी के दो दिन पहले दूल्हा बदल दिया। लड़की की शादी कहीं और तय की थी लेकिन लगुन सगाई के अगले दिन रिश्ता दूसरी जगह तय करना पड़ा। परिवार वालों में इसकी खबर मिलते ही सभी हैरत में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि आनन-फानन में रिश्ता दूसरी जगह तय करना पड़ा। दरअसल शादी से दो दिन पहले दूल्हा रफूचक्कर हो गया था। घर पर रिश्तेदारों का तांता लगा था। शगुन के काम होने थे। दूल्हा नहीं मिला तो खोजबीन शुरू हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दूल्हे की एक महिला मित्र सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, लेकिन दूल्हे का पता नहीं चला। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। फिर आनन-फानन में दुल्हन की शादी दूसरी जगह तय की गई है। कछपुरा निवासी रोहित की शादी नगला छऊआ (शाहगंज) निवासी युवती के साथ तय हुई थी। 17 अप्रैल को लगुन सगाई हुई। 21 अप्रैल को बारात जानी थी। 19 अप्रैल की सुबह रोहित अपने घर से यह बोलकर निकला कि बारात के लिए गाड़ी बुक करने जा रहा है। घर से कुछ रुपये भी ले गया था। दोपहर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। मोबाइल मिलाया वह बंद आ रहा था। परिजन तलाश में जुट गए। शाम तक कोई सुराग नहीं मिला तो थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।

यह भी पढें : इस बहुचर्चित IAS ने दुबारा इस धर्म के अनुसार किया शादी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular