Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :एसपी सिटी ने खुद पकड़े दो अवैध कमेले

UP News :एसपी सिटी ने खुद पकड़े दो अवैध कमेले

मेरठ (हि.स.)। मेरठ में कई क्षेत्रों में पशुओं का अवैध कटान लगातार हो रहा है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में छापा मारकर दो मिनी कमेले पकड़े। पुलिस ने मौके से कई जिंदा पशु और मांस बरामद किया।

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने गुरुवार को कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ लिसाड़ी गेट में चांद का पुल अहमदनगर स्थित दो गोदामों पर छापा मारा। यह गोदाम बुनकर नगर निवासी हाजी मोबीन और हाजी फिरोज के है। वहां से पुलिस ने जिंदा भैंस और लगभग 20 कटी हुई भैंसों का मांस बरामद किया। 
 इसके बाद पुलिस ने सराय बहलीम निवासी भूरा और हाजी नन्हे के गोदाम पर छापा मारा। वहां से भी पुलिस को पांच जिंदा भैंस और 12 कटी हुई भैंसों का मांस बरामद किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित गोदाम में ताला डालकर फरार हो चुके थे। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शहर में किसी भी दशा में अवैध कमेले नहीं चलने दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular