Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एसडीएम का न किया तबादला, तो प्रदेश भर करेंगे...

UP News : एसडीएम का न किया तबादला, तो प्रदेश भर करेंगे आन्दोलन: जनमंच

आगरा (हि.स.)। खेरागढ़ के एसडीएम अंकुर कौशिक और अधिवक्ता हरीश चंद्र पचौरी के बीच विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद भर के अधिवक्ता एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के बैनर तले अधिवक्ता न्यायिक कार्य बंद कर सिविल कोर्ट परिसर के गेट नंबर तीन पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। 

उन्होंने खेरागढ़ एसडीएम को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। इसके साथ ही जनमंच के सभी पदाधिकारी अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी, कि अगर खेरागढ़ एसडीएम का तबादला तत्काल प्रभाव से नहीं किया गया, तो अधिवक्ताओं के शोषण की शिकायत उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन से की जाएगी। फिर प्रदेश भर में अधिवक्त आन्दोलन करेंगे।
इससे पहले सोमवार को जनपद की सभी बार एसोसिएशन ने हड़ताल पर रह कर तहसील खेरागढ़ परिसर में सामूहिक बैठक की थी। उसमें भी जनपद भर के सभी अधिवक्ताओं ने एक सुर में एसडीएम के तबादले की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अजय सिंह ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चंद्र पचौरी से अभद्रता करने वाले खेरागढ़ के एसडीएम अंकुर कौशिक का प्रशासन ने अभी तक स्थानांतरण नहीं किया गया है। जबकि अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ट्रांसफर करने के लिए पत्र लिखा था। अगर प्रशासन अपने इसी रवैया अड़ा रहा और तत्काल प्रभाव से एसडीएम का तबादला नहीं किया। तो जनपद ही नहीं प्रदेश भर में अधिवक्ता आन्दोलन करेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular