प्रयागराज (हि.स.)। एसटीएफ ने एक लाख नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया। नकली नोटों के सौदागर के खिलाफ कीडगंज थाना में अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की गई।
एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने मंगलवार दोपहर नकली नोटों के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। वह नकली नोट माल्दा से लाकर विभिन्न जनपदों में अपने स्रोतों के माध्यम से खपाता था।
पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अभियोग पंजीकृत करने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।
एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दू ने एक लाख फेक करेंसी पकड़े जाने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की अभी विधिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
UP news : एसटीएफ ने पकड़ा एक लाख की फेक करेंसी, एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
