Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एसटीएफ ने दो तस्करों को दबोचा, ट्रक से 2,60...

UP News : एसटीएफ ने दो तस्करों को दबोचा, ट्रक से 2,60 करोड़ रुपये का गांजा जब्त

कुंदन
ललितपुर (हि.स.)। यूपी एसटीएफ,एनसीबी व ललितपुर पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को राष्ट्रीय राज्यमार्ग से ट्रक को रोककर तलाशी ली। मक्के की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे 11 कुंतल गांजा बरामद किया है। इसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़, 60 लाख रुपये आंकी जा रही है।  

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि एसटीएफ, एनसीबी की सयुंक्त टीम ने श्रीनगर कन्याकुमारी राजमार्ग पर स्थित गोविंद सागर बांध के पास एक ट्रक को रोककर हाथरस के ग्राम भटेला निवासी ट्रक चालक किशन और क्लीनर जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया।  तलाशी के दौरान ट्रक से पुलिस को मक्के की बोरी के नीचे गांजे से भरी बोरियों में 11 कुंतल गांजा बरामद कर लिया। 
पूछताछ पर ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक से बरामद किया गांजा उड़ीसा के कालाहाण्डी से लाया जा रहा था, जिसे मथुरा जनपद निवासी बनी सिंह एवं बिट्टू सिंह को देना था। इसके एवज में मोटी रकम मिलती है। एसपी ने बताया कि माल को जब्त कर ट्रक को सीज कर दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular