Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: एसएसपी ने 32 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले :तबादला

UP News: एसएसपी ने 32 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले :तबादला

मेरठ (हि.स.)। एक दिन पहले थानेदारों को बदलने के बाद मंगलवार को एसएसपी अजय साहनी ने 32 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इतनी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के तबादले होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

एसएसपी अजय साहनी ने कानून व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से मंगलवार को 32 दरोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। इसमें से पुलिस लाइन से दरोगा देवेश शर्मा को एसएसपी पीआरओ बनाया है। पुलिस लाइन से दरोगा मिथुन दीक्षित, अवधेश माहौर, कुलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। नौचंदी थाने के एसएसआई वरूण शर्मा को प्रभारी स्वाॅट टीम, दरोगा विनोद कुमार को एसएसआई नौचंदी, दरोगा शिवपूजन को जाकिर काॅलोनी चौकी इंचार्ज, एसएसआई खरखौदा भूरेंद्र सिंह चौहान को अपराध शाखा में भेजा गया है। 
इसी तरह से दरोगा गौरव राणा को एसएसआई हस्तिनापुर, धनवीर सिंह को एसएसआई भावनपुर, तेजपाल सिंह व मन्दीप त्यागी को थाना भावनपुर, विजय कुमार को महलका चौकी प्रभारी, मुकेश कुमार को लौटी चौकी प्रभारी, सत्यवीर सिंह को थाना सदर बाजार, पिंकी देशवाल को थाना कंकरखेड़ा, जितेंद्र कुमार को ललियाना चौकी इंचार्ज, हरेंद्र सिंह को थाना लिसाड़ी गेट, वीर सिंह को थाना दौराला, देवेंद्र सिंह को थाना रेलवे रोड, विजय कुमार को एसएसआई मेडिकल, प्रदीप कुमार को थाना सरूरपुर, वीरेंद्र सिंह को थाना बहसूमा, संजय शर्मा को एसएसआई सदर बाजार, सुखवीर सिंह को थाना हस्तिनापुर, एसएसआई सदर बाजार प्रीतम सिंह को एसएसआई टीपी नगर, थाना भावनपुर से जगवीर सिंह को मवाना खुर्द चौकी प्रभारी, थाना भावनपुर से रणवीर सिंह को कैलाशपुरी चौकी प्रभारी, अनीता सैनी को आशा ज्योति केंद्र और देवीचरण को हैडी पेशी एसपी सिटी कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular