Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एनसीआर में सक्रिय पांच शातिर चोर गिरफ्तार, माल बरामद

UP News : एनसीआर में सक्रिय पांच शातिर चोर गिरफ्तार, माल बरामद

गाजियाबाद (हि. स.) । पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एनसीआर में सक्रिय पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल तीन मोबाइल फोन व अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।
 पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम।)निपुण अग्रवाल ने बताया कि नंद ग्राम थाना पुलिस ने रविवार को 100 फुटा रोड से नंद ग्राम निवासी रवि उर्फ काली, आर्यन व अफसर नामक तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है । उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन जो चोरी किए हुए थे बरामद किए गए हैं। 
 इसके अलावा लिंक रोड पुलिस ने झंडापुर पुलिस चौकी के पास से सिवान बिहार निवासी राकेश व सीकरी गांव निवासी सलमान को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद किए गए है। यह पांचों चोर एनसीआर में सक्रिय थे तथा वाहन में मोबाइल फोन चोरी करने में माहिर है। पांचों चोरों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular