Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एतिहासिक मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज, बच्चों ने...

UP News : एतिहासिक मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज, बच्चों ने बिखेरा जलवा

– महाशिवरात्रि के दिन महोत्सव होगा समापन

हमीरपुर (हि.स.)। सरीला कस्बे में एतिहासिक महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शुक्रवार से महोत्सव का आगाज हो गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला शक्ति संस्थान की संस्थापक ममता रवि गुप्ता, पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य शकुंतला निषाद व आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष राजमाता शैफाली सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों द्वारा दी गयी मनोहर प्रस्तुति देख शमा बंध गया।
झांसी से आये ममना गांव निवासी अमन गुप्ता द्वारा महोत्सव में सुनाए गए अनेकों शिव भजनों पर पूरा पंडाल झूम उठा। युग निर्माण विद्यालय की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किये गए लालची मास्साब नाटक ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। महोत्सव में बहुत से कार्यक्रम बच्चों द्वारा ऐसे प्रस्तुत किये गए कि जो दर्शकों का मन मोह ले गए। 
महोत्सव को सम्बोधित करते हुए महिला शक्ति संस्थान की अध्यक्ष ममता रवि गुप्ता ने कहा कि बुन्देलखण्ड के बच्चों में प्रतिभा की खदान है। बस जरूरत उनकी प्रतिभा को सामने लाने की है। सरीला में होने वाला महाशिवरात्रि महोत्सव बच्चों को उनकी प्रतिभा दिखाने का वही प्लेटफार्म देता। उन्होंने कहा कि वह संस्थान के माध्यम से महिलाओं की आवाज शासन तक पहुंचाने का काम लम्बे समय से करती आ रहीं है। आज वह देख रहीं हैं कि सरीला में महिलाओं में बड़ी जागरूकता है जिसका परिणाम है इतनी बड़ी संख्या में बच्चियां कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही हैं।
शकुंतला निषाद ने कहा कि सरीला चेयरमेन के अथक प्रयास से ही ये कार्यक्रम धरातल पर इतने बड़े रूप में आयोजित हो पा रहा है। जिसके लिए वह धन्यवाद की पात्र हैं। कार्यक्रम में आये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह ने कहा कि वह सरीला की जनता के सहयोग से बीते सालों से सरीला महोत्सव का सफल आयोजन होता आ रहा है। और उनका प्रयास है कि ये आयोजन ऐसे ही निरन्तर चलता रहेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular