Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एडीओ पंचायत के ड्राइवर को मारी गोली, गम्भीर

UP News : एडीओ पंचायत के ड्राइवर को मारी गोली, गम्भीर

बागपत (हि.स.)। बागपत जिला अधिकारी कार्यालय के पास बदमाशों ने एडीओ पंचायत के ड्राइवर को गोली मार दी। घायल को मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बागपत कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

बागपत ब्लॉक के एडीओ पंचायत किशनपाल का ड्राइवर गौरव सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास किसी कार्य के लिए गया था, जहां अज्ञात बदमाशों ने गौरव को गोली मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची बागपत कोतवाली पुलिस ने घायल गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गौरव की गम्भीर हालत को देखते हुए मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

बागपत कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। जिस स्थान पर गोली मारी गई है, स्थान अक्सर सुनसान रहता है। एसपी बागपत अभिषेक सिंह के निर्देश पर जिले की सभी चौकियों पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular