एक मासूम बची जिंदा, हत्यारों ने कमरे में भी लगाई आग
प्रादेशिक डेस्क
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और दो साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं। जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।

इस बीच गांव वालों ने घर की दो महिलाओं से बदमाशों द्वारा रेप करने का भी आरोप लगाया है। एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश का कहना है कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि घटना को लूट के इरादे से बदमाशों ने अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि सबूत मिटाने के लिए उन्होंने हत्या के बाद घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम जांच के लिए पहुंच गई है। जांच पड़ताल जारी है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
