प्रादेशिक डेस्क
प्रयागराज। संगम नगरी के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में शुक्रवार की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस से लेकर एसएसपी तक मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल कर रही है। एक ही परिवार के इतने लोगों की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, कौशांबी जिले के भादवा सिराथू थाना कोखराज निवासी राहुल तिवारी (42) दुधारू पशुओं का व्यापार करता था। वह सुरेश कुमार तिवारी के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। राहुल अपनी पत्नी प्रीति (38) और तीन बेटियों के साथ रहता था। बेटियों की उम्र 12, सात और पांच वर्ष थी। शुक्रवार की रात में राहुल परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था। रात में घर के सभी पांचों लोगों की हत्या कर दी गई। सुबह पड़ोसी दादू ने सबसे पहले शवों को देखा। फिर दूसरे किराएदार संदीप को फोन करके बताया। ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद फारेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचे।

हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सुबह जब घर से कोई नहीं निकला तो पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने अंदर जाकर देखा तो वह दंग रह गया। राहुल आंगन के पाटन में लटका हुआ था। जबकि पत्नी और बच्चे के लहूलुहान शव कमरे में बिस्तर पर पड़े थे। मृतक की बहन ज्योति और नीतू ने हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि राहुल के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। एक आशंका यह भी है कि पहले राहुल की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया और फिर उसकी पत्नी और तीनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
