Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एक लाख कीमत के जेवरात ले उड़े टप्पेबाज...

UP News : एक लाख कीमत के जेवरात ले उड़े टप्पेबाज युवक

– बर्तन साफ करने आए टप्पेबाजों ने लगा चूना
हमीरपुर (हि.स.)। बर्तनों की साफ सफाई करने का झांसा देकर टप्पेबाज युवक बुधवार को एक लाख रुपये कीमत के जेवरात ले उड़े। पीड़िता ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमीरपुर शहर के सुनराही गला मोहल्ला निवासी रामनारायन गुप्ता ने बताया कि उसकी सरोजनी ओमर पत्नी राजकिशोर निवासी मिश्रीपुर कुरारा पिछले एक सप्ताह पूर्व यहां आई है। बताया कि बुधवार की दोपहर घर में महिलाएं थी। तभी दो युवकों ने उसके मकान की दरवाजे की कुंडी खटखटाई। जिस पर सरोजनी व गीता पत्नी रामनारायन ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही दोनों युवकों ने तांबा, पीतल के बर्तनों की सफाई का काम कर चमकाने की बात कही। जिस पर दोनों महिलाओं ने भगवान के बर्तन पहले साफ कराए।
इसके बाद टप्पेबाज युवकों ने चांदी के बर्तन व सोने के आभूषणों को भी साफ करने की बात कही। जिस पर चांदी के बर्तनों को साफ कराया। तभी सरोजनी ने नाक की कील, कान के बाले व सोने के लाकेट को साफ करने को दिया। एक बंद टिफिन को बंद कर टप्पेबाज युवकों ने महिला से कहा कि इसके सोने के जेवरात रखे है। इसे गैस में गरम कर लाओ।
दोनों महिलाएं टिफिन को गरम करने अंदर को गई तभी दोनों टप्पेबाज युवक मौका पाते ही भाग निकले। तब महिलाओं को अपने साथ टप्पेबाजी होने का एहसास हुआ। सरोजनी ने बताया कि करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात थे। उन्होंने तत्काल यूपी 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मगर टप्पेबाज युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाल तारा सिंह पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular