अलीगढ । जिले में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने रविवार तडके मुख्य आरोपित और एक लाख का इनामी भाजपा नेता ऋषि शर्मा को बुलंदशहर बार्डर से गिरतार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करने के बाद छापा मार अभियान शुरू कर दिया है। अब तक जहरीली शराब कांड में करीब 108 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले शनिवार को एक अन्य आरोपी 25 हजार के इनामी को गिरतार कर लिया था। वहीं भाजपा नेता ऋषि शर्मा के अवैध रूप से बने फार्म हाउस को जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया गया था।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शराबकांड के मुख्य आरोपित ऋषि शर्मा को गिरतार करने के लिए पुलिस की छह टीमों लगी हुई थी। उसके करीब पांच सौ नंबरों को ट्रैस किया जा रहा था, इनमें 100 से अधिक रिश्तेदारों के यहां रेकी करके जानकारी जुटाई गई। उसी आधार पर पुलिस की टीमों ने यूपी के साथ-साथ राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा में छापा मारते हुए करीब 100 से अधिक मुखबिरों का जाल फैला लिया। इसी आधार पर एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, एसपी देहात शुभम पटेल और एसओजी की टीम बुलंदशहर बार्डर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को स्कार्पियों कार संख्या यूपी81 बीटी/2169 को आती दिखीं, पुलिस ने चेकिंग के लिए रूकने का इशारा किया। कार रूकते ही कार सवार ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने दबोचा, दबोचा गया युवक ऋषि शर्मा था जिस पर एक लाख का इनाम भी घोषित था। तलाशी के दौरान कार से 540 खाली क्वार्टर देशी शराब, 279 ढक्कन लाल रंग, 75 ढक्कन महरूम रंग, 667 ढक्कन सील, 240 रैपर जिनपर गुड ईवनिंग देशी शराब, 500 बार कोड बरामद हुए। पुलिस टीम आरोपित को अपने साथ ले आई और उससे पूछताछ शुरू कर दी। ऋषि शर्मा के भागने वाले रास्तों के सीसीटीवी खंगाले इसके पुराने जितने भी मित्र, सहयोगी सभी से पूछताछ की गई। जिसके बाद सटीक सूचना पर संयुक्त टीम ने गिरतार किया। एसएसपी ने कहा कि मुख्य आरोपित ऋषि शर्मा पर एडीजी जोन ने एसएसपी अलीगढ़ के अनुरोध पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा था। एसएसपी ने कहा कि गिरतार करने वाली टीम ही ईनाम की हकदार ।
एसएसपी ने कहा कि इस मामले में अभी तक 17 मुकद्दमा दर्ज हुए हैं, जिनमें कुछ महिलाओं सहित 61 लोगों को गिरतार किया है। इसमें 50 हजारी विपिन यादव, ऋषि शर्मा के भाई मुनीश शर्मा, अनिल चौधरी का साला 25 हजारी नीरज चौधरी के साथ-साथ शिव कुमार को भी पूर्व में गिरतार कर लिया था। अभी तक शराब माफियाओं की करीब 100 करोड की संपति चिन्हित कर ली है, जिनमें से पांच करोड की संपति को ध्वस्त करा दिया है। इसमें ऋषि शर्मा का फार्म हाउस भी है। उन्होंने कहा कि चार टीमें बनाई हैं, जिनमें से एक इंवेस्टीकेशन, दूसरी टीम इंक्वारी, तीसरी टीम संपति की जांच कर रही हैं।
बता दें कि पिछले दिनों तक ऋषि शर्मा पर 75 हजार का इनाम था, जिसे बढाकर एक लाख रूपये कर दिया है। शराब प्रकरण में अब तक गिरतार आरोपितों के बयान, निशादेही के आधार पर भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब (7476 लीटर अवैध शराब), 540 खाली क्वार्टर, 6744 नकली ढक्कन बरामद, 3440 से अधिक रेपर बरामद, 5910 फआर कोड बरामद, एक हजार लीटर से अधिक स्प्रिट बरामद, 150 से अधिक अवैध शराब की पेटी, पैकिंग कार्टून सहित सदिंग्ध दस्तावेज बरामद, चार चारपहिया वाहन सीज किए।
UP News : एक लाख का इनामी शराब माफिया ऋषि शर्मा को बुलंदशहर बार्डर से गिरतार
RELATED ARTICLES
