बाराबंकी । पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के सख्त निर्देशन पर जनपद की पुलिस ने अपराधियो के खिलाफ अभियान चलाकर एक शातिर तस्कर सहित गैंगस्टर एक्ट के तीन अपराधियो को गिरतार करने में कामयाबी हासिल की है। बदोसरांय में थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह द्वारा अभियान के दौरान सूचना मिली कि एक मार्फीन तस्कर पोस्ते का छिलका लेकर आने वाला है। जानकारी मिलते ही दयाशंकर सिंह उपनिरिक्षक सुभाष चन्द्र, मनोज कुमार हेड कान्सटेबल मान सिंह, प्रशांत गौरव, मिथलेश कुमार के साथ ग्राम मधवापुर के निकट पहुँचकर तस्कर का इंतजार करने लगे। तभी कुछ देर के बाद एक मोटरसाइकिल संख्या यूपी 41 आर 0460 आती दिखी तो पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार पुलिस ने देखकर भागने लगा तो पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम नाजायज पोस्ते का छिलका बरामद किया अभियुक्त ने पुलिस को अपना नाम लवलेश कुमार वर्मा पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम मौजा मजरे बताया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं थाना असन्द्रा प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने भी गैंगस्टर के वांछित अपराधियो के खिलाफ अभियान चलाकर तीन को गिरतार किया है। शिवाकांत त्रिपाठी ने अपने साथ उपनिरिक्षक अवधेश कुमार यादव सहित पुलिस टीम ने राकेश पुत्र मुरई निवासी सलेमपुर व विजय, अवधेश पुत्रगण रामनेवाज निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर उपाध्यय को गिरतार किया है। पुलिस के अनुसार ये तीनो गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इस सभी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।
