मेरठ (हि. स.)। सदर थाना क्षेत्र में ऋषभ एकेडमी के संचालक पर पुलिस मेहरबानी कर रही है। बुधवार को स्कूल की टीचर्स ने एसपी सिटी से मिलकर सदर पुलिस पर इस मामले में धाराओं में खेल करने का आरोप लगाया। एसपी सिटी ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।
बताते चलें कि ऋषभ एकेडमी की टीचर्स ने संचालक रंजीत जैन और उनके बेटे अभिनव जैन पर स्कूल के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने का आरोप लगाया था। टीचर्स का आरोप था कि स्कूल संचालक और उनका बेटा उनका शोषण कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने रंजीत के बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। बुधवार को एडवोकेट रामकुमार शर्मा के साथ एसपी सिटी से मिलने पहुंची टीचर्स ने सदर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। टीचर्स ने आरोप लगाया कि पीड़िताओं के 161 के बयान कराने के बाद पुलिस इस मामले में धाराओं में खेल कर रही है। इसी के साथ आरोपित को खुली छूट दे दी गई है। जिसके चलते वह पीड़िताओं पर समझौते का दबाव बना रहा है। पीड़िताओं ने एफआईआर को उचित धाराओं में दर्ज किए जाने की मांग की। जिस पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।
UP News : ऋषभ एकेडमी की टीचर्स ने घेरा एसपी सिटी कार्यालय
RELATED ARTICLES
