Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों...

UP News : उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों का हुआ सम्मान

प्रयागराज (हि. स.)। प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी पुरस्कार समारोह का आयोजन प्रयागराज के अरावली सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी अवधेश कुमार का स्वागत किया गया। साथ ही समारोह में उपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया गया।

2019 और 20 में उत्तर मध्य रेलवे के सभी मंडल, यूनिट मुख्यालयों में कर्मचारियों व अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य को लेकर रेल विभाग ने 36 रेल कर्मियों को चयनित किया था। जहां इन रेल कर्मियों को आज पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही इस अवसर पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा विभाग के कार्यकलापों में सुधार और रेल कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक संदेश भी दिया। तो वही रेल कर्मचारियों और उनके परिवार के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की जो समस्याएं थी।
जिसमें वेतन भुगतान संबंधित प्रकरणों पदोन्नति, सेवानिवृत्ति इन सभी प्रकरणों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय पर जोर दिया। इस दौरान कर्मचारियों के बीच एचआरएमएस प्रणाली को अपडेट कर के उत्तर मध्य रेलवे को भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर पहुंचाने पर बल दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular