Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ई-रिक्शा चालक को गोली मारने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

UP News : ई-रिक्शा चालक को गोली मारने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रोडरेज में ई-रिक्शा चालक को गोली मारने के दो आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिये। पुलिस ने आरोपितों से गाड़ी भी बरामद कर ली है। 
क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद केशव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के सीमापुरी निवासी राजा नाम के ई-रिक्शा चालक को दो कार सवारों ने रोडरेज में गोली मार दी थी। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों द्वारा 24 घंटे के अंदर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना में प्रयोग गाड़ी की पहचान करके आरोपित नितिन निवासी अफजलपुर थाना टीला मोड़ वयोगेश निवासी अफजलपुर थाना टीला मोड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से कार बरामद कर ली गयी है। यह वारदात गुरुवार दोपहर पसोड़ा के पास हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular