Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ई-रिक्शा की बैट्री फटने से नाबालिग की मौत, चार...

UP News : ई-रिक्शा की बैट्री फटने से नाबालिग की मौत, चार घायल

नोएडा (हि.स.)। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना अन्तर्गत मुदस्सर प्रधान की कॉलोनी में एक ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय फट गई। इस घटना में इशुब नाम के एक नाबालिग की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडेय ने बताया कि बुधवार को मुदस्सर प्रधान की कॉलोनी में रहने वाले इस्लाम के घर में ई रिक्शा की बैट्री चार्ज में लगी थी। जोफट गई, इसके फटने से  इदरीश (55 वर्ष), इस्लाम (38 वर्ष), अरमान (8 वर्ष), सुल्तान (8 वर्ष) और इशुब (12 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सबको नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इलाज के दौरान इशुब की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular