लखनऊ(हि.स.)। प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को चीनी मिल घोटाले के मामले में कार्रवाई करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व एमएलसी नेता की 1097 करोड़ रुपये की सम्पत्ति को सम्बद्ध की है।
सूत्रों की माने तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े खनन सिंडिकेट चलाने वाले बसपा के पूर्व नेता इकबाल ने पूर्व की सरकार में फर्जी कंपनियों से सात शुगर मिल खरीदी थी। यह चीनी मिलें गिरीश प्राइवेट लिमिटेड और नम्रता मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर खरीदारी की थीं।
मामला प्रकाश में आने के बाद इस प्रकरण की जांच ईडी द्वारा की जा रही थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने मोहम्मद इकबाल की 1097 करोड़ 18 लाख 10,250 की कीमत की संपत्ति सम्बद्ध की है।
UP News : ईडी ने पूर्व बसपा नेता 1097 करोड़ रुपये की संपत्ति को सम्बद्ध किया
RELATED ARTICLES
