Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ईडी के अधिकारी सात घंटे तक पूर्व मंत्री...

UP News : ईडी के अधिकारी सात घंटे तक पूर्व मंत्री गायत्री के घर अहम दस्तावेजों की करते रहे तलाश

– उनके ड्राइवर के घर की भी हुई तलाशी

अमेठी (हि.स.)। गैंगरेप जैसे जघन्य अपराध में सालों से जेल में निरुद्ध सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर ईडी ने सात घंटे तक छापेमारी की। ईडी अधिकारियों के अनुसार गायत्री और उनके निजी वाहन चालक के घर से आय से अधिक संपत्ति के मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलें हैं। 
उल्लेखनीय रहे कि, सीबीआई की एफआईआर को आधार मानते हुए अगस्त 2019 में ईडी ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति, बी चंद्रकला समेत पांच के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इस क्रम में बुधवार सुबह प्रयागराज से ईडी की टीम के आधा दर्जन अधिकारी अमेठी स्थित आवास विकास कालोनी में स्थापित गायत्री के घर पर छापा मारा। ईडी की टीम अमेठी में गायत्री के घर पहुंची तो हड़कंप मच गया। आसपास से किसी के आने-जाने पर पाबंदी रही। ईडी गायत्री के परिवार वालों से पूछताछ करती रही। इसके अतिरिक्त ईडी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के ड्राइवर के टिकरी स्थित घर पर भी छापेमारी की। 
ड्राइवर रामराज यादव के घर पर जब आधा दर्जन से अधिक ईडी के अधिकारी पहुंचे तो लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। ईडी ने यहां से भी दस्तावेज खंगालने में सफलता प्राप्त की है। ईडी के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मनी लैंडिग एक्ट के तहत हम लोगों ने छापेमारी की थी। सुबह 7:30 बजे से छापेमारी शुरू किया था, जो दिन में दो बजे तक चली।

RELATED ARTICLES

Most Popular