Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ईंट भट्टे से 127 बंधुआ मजदूर मुक्त कराये

UP News : ईंट भट्टे से 127 बंधुआ मजदूर मुक्त कराये


अलीगढ़ । एसडीएम इगलास के नेतृत्व में श्रम विभाग एवं पुलिस प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही करते हुये भट्टे से 127 बंधुआ मजदूर मुक्त कराये।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार सौरव यादव व नायब तहसीलदार श्री प्रवेश कुमार ने श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग के साथ इगलास क्षेत्र के गांव बांसवली में करीब 127 बंधुआ मजदूरों को ईट भट्टे से मुक्त कराकर बड़ी कार्यवाही की। वही मजदूरों का कहना है कि भट्टा स्वामी समय से उनको पैसों का भुगतान नहीं करता है और ऊपर से गाली गलौज करता है। बता दें कि उक्त भट्टा स्वामी के उत्पीड़न से परेशान होकर मजदूरों ने नई दिल्ली के एक एनजीओ को इस बात की सूचना दी। जिसकी सूचना पर कार्यवाही करते हुए नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन द्वारा इसकी शिकायत पर एसडीएम इगलास ने मौके पर टीम भेजकर बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराते हुए उन्हें उनके गांव नवादा (बिहार राज्य) में भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular