आवश्यक सेवाओं को छोड़ सब कुछ रहेगा बंद
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। बुलंदशहर जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर व्यापारियों के प्रस्ताव पर रविवार को जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। अब 26 अप्रैल से 2 मई तक जनपद में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। आवश्यक सेवाएं, पंचायत चुनाव की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। आमजन की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जनपद के विभिन्न व्यापार मंडल के जनपद के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की रविवार को संयुक्त बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में व्यापार मंडल के जनपद स्तरीय पदाधिकारियों ने यह सुझाव दिया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए संपूर्ण जिले में एक सप्ताह का कोरोना कर्फ्यू लगाया जाए। इस पर जिला प्रशासन ने सहमति दे दी। डीएम रविन्द्र कुमार बताया कि एक सप्ताह का कोरोना कर्फ्यू 26 अप्रैल से 2 मई तक जिले में लगाया गया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
