प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। अगर आपका नाम नीरज है तो आप स्वतंत्रता दिवस के दिन पा सकते हैं मुफ्त डीजल और पेट्रोल। जी हां! यह अनोखी पेशकश की है कन्नौज जिले में एक पेट्रोल पंप स्वामी ने। ओलंपिक में सोना जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में पंप स्वामी ने स्वतंत्रता दिवस पर नीरज नाम वाले अपने जिले के सभी लोगों को 251 रुपये का मुफ्त तेल देने का ऐलान किया है। शहर के तिर्वा क्रॉसिंग निकट निवासी गिरीश भान सिंह का ब्लॉक सदर कन्नौज क्षेत्र के उमरायपुर्वा (गागेमऊ) में बालाजी किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल-डीजल पंप है। उनके बेटे जीत भान सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को नीरज नाम वाले कन्नौज जिले के सभी निवासियों को वह 251 रुपये का पेट्रोल या डीजल मुफ्त में देंगे। नीरज चोपड़ा ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है तो वह भी नीरज नाम वालों को फायदा देंगे। योजना का लाभ एक दिन के लिए सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक मिलेगा। ग्राहक को केवल आधार कार्ड दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के मौके पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए यह फैसला किया गया है।
यह भी पढ़ें : यातायात उपनिरीक्षक एवं आरक्षी लाइन हाजिर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
