जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल को बुधवार को अचानक हटा दिया है। उन पर लचर पर्यवेक्षण का आरोप है। योगी सरकार के इस फैसले के साथ ही डीजीपी के लिए दौड़ शुरू हो गई है। इसमें प्रमुख रूप से चार अफसरों के नामों की चर्चा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा शीर्ष पर बताए जाते हैं। दूसरे नंबर पर डीजी विजलेंस डीएस चौहान का नाम लिया जा रहा है। तीसरे नंबर पर डीजी प्रशिक्षण आरपी सिंह और चौथे नंबर पर डीजी, सीबी सीआइडी गोपाल लाल मीणा का हैं। बताते हैं कि इनके अलावा एक और नाम इस दौड़ में है वह है डीजी जेल आनंद कुमार का। जानकार बताते हैं कि इन्हीं पांच नामों में से योगी सरकार जल्द ही तीन नामों का पैनल केन्द्र की मंजूरी के लिए भेज सकती है।
वरिष्ठता में पांचवें नंबर पर आने वाले 1988 बैच के IPS डीजी इंटेलीजेंस देवेंद्र सिंह चौहान इस रेस में सबसे आगे हैं। इसके पीछे उनकी कार्यशैली, बेदाग छवि और सराकर का करीबी माना जा रहा है। वह 15 फरवरी 2020 से डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा सीनियरिटी के हिसाब से इस पद के मुख्य दावेदारों की सूची में सबसे ऊपर हैं। उनका नाम सरकार द्वारा दिए गए हर काम को बखूबी निभाने वालों की सूची में हैं। इसके चलते उन्हें कई प्रमुख विभागों का अतिरिक्त चार्ज भी समय-समय पर दिया जाता रहा है। उनकी IPS लॉबी में भी अच्छी छवि है। DG प्रशिक्षण आरपी सिंह और DG, CBCID गोपाल लाल मीणा की वरिष्ठता सूची के चलते नाम चर्चा में है। सरकार के अल्पसंख्यक कार्ड खेलने पर आरपी सिंह को फायदा मिल सकता है। हालांकि, कुछ लोग DG जेल आनंद कुमार का नाम भी ले रहे हैं। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सरकार DGP के हटने के बाद कोई ऐसा निर्णय लेने के मूड में नहीं है जिसको लेकर विपक्ष मुद्दा बना सके या जिस मकसद से उलटफेर किया जा रहा है वह पूरा न हो। हालांकि, अगले 24 घंटे में DGP कौन होगा इन अटकलों पर विराम लग जाएगा। यानी नए DGP का नाम सामने आ सकता है। सरकार के सभी मानकों पर खरा उतरने के साथ अगले DG बनने के लिए सीनियरिटी के मानक को पूरा करना होगा। प्रदेश सरकार 1987-88 बैच के अफसरों में से DGP को चुन सकती है। इनके नाम को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। फिर, संघ लोक सेवा आयोग मानक के हिसाब से 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को चुनेगा। इसमें से किसी एक को DGP नियुक्त किया जाता है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
