कौशाम्बी (हि.स.)। जिले में सैनी कोतवाली के परसीपुर गांव के वीराने में एक युवक-युवती बेसुध हालत में मिले है। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। अस्पताल में युवक युवती की हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। युवक-युवती पिछले कई सालो से एक दूसरे से प्रेम सम्बन्ध में थे। जिस रिश्ते को उसके घर वाले स्वीकार नहीं कर रहे है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के परसीपुर गांव का रहने वाला पंचम कुमार 18 वर्ष रिश्ते में फुफेरी बहन लगने वाली मालती देवी से प्रेम करता था। जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने डांट-फटकार लगाई, और दोनो के मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी। मंगलवार की दोपहर दोनो घर से भाग निकले। सिराथू नगर पालिका स्थित एक सुनसान पड़ी कालोनी में जा कर ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को बेहोशी हालत में देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रेमी युगल को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने दोनों प्रेमी युगल को प्रयागराज के एसआरएन अस्पातल रेफ़र कर दिया।
सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को जैसे ही युवक युवती के बेसुध मिलने की सूचना मिली तत्काल मौकाए वारदात पर पहुंच दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। परिवारी जानो को सूचना दी गई है। पुलिस स्वतः संज्ञान के तहत जाँच कर रही है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुयी है।
