आधा लीटर की बोतल में 45 किलो यूरिया के बराबर होगी खाद
मीरजापुर (हि.स.)। एग्री जंक्शन संचालक अश्विनी पांडेय ने बताया कि अब किसानों को यूरिया खाद की बोरी ढोने की आवश्यकता नहीं होगी। इफको के सौजन्य से सर्वप्रथम नाइट्रोजन की नई खाद तैयार की गई है, जो आधा लीटर बॉटल में लिक्विड के रूप में होगी। इफको की नई तकनीक से बनी नैनो यूरिया की एक तरल बॉटल 45 किलोग्राम के यूरिया के बराबर होगी।
विकास खंड सिटी के ग्राम पंचायत हुरुआं-अघावर चौराहा के समीप एग्री जंक्शन वन स्टॉप पर रविवार को किसान सभा का आयोजन इफको के वरिष्ठ प्रबंध अधिकारी डॉ. जीपी तिवारी व इंडियन फार्मर्स कोऑपरेटिव लिमिटेड के तत्वाधान में किया गया।
इस अवसर पर कम्पनी की ओर से किसानों को सैंपल के तौर पर यूरिया की बॉटल भी वितरित की गई। इफ्को के प्रबंधक ने बताया कि जुलाई में यूरिया की यह खेप जिले में आ जाएगी और हर किसानों को आसानी से उपलब्ध होगी। किसान सभा में डेढ़ सौ से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया और नई तकनीकि की जानकारी हासिल की।
UP News : इफको ने नाइट्रोजन की नई खाद तैयार की
RELATED ARTICLES
