Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: इन हसीनाओं से बना लें दूरी, ये कर सकती हैं...

UP News: इन हसीनाओं से बना लें दूरी, ये कर सकती हैं बर्बाद

संवाददाता

शाहजहांपुर। सोशल साइट पर विदेशी या लड़कियों से दोस्ती करने से पहले एक बार सोच जरूर लें। यह हसीनाएं रुपये भी लूटेंगी। साथ ही बदनाम भी करेंगी। इन दिनों सोशल साइट पर अश्लील वीडियो कॉल से अश्लील वीडियो बनाने के मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। युवा ही नहीं, अधेड़ और बुजुर्ग तक इन हसीनाओं के जाल में फंसकर अपनी इज्जत को गवां बैठे। कई लोगों ने पुलिस से संपर्क किया तो कुछ ने ट्वीटर पर पुलिस से मदद की फरियाद की है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया साइट एक-दूसरे से सम्पर्क रखने के साधन के साथ ही काफी खतरनाक प्लेटफार्म भी बनता जा रहा। फेसबुक पर अंजान बनकर मिलने वाली लड़कियां लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। उनके जाल में सिर्फ युवा ही नहीं, बड़े तक फंसकर अपनी इज्जत और रुपया तक गवा दे रहे। नया चलन यह है कि फेसबुक पर स्वदेशी व विदेशी लड़कियों की फ्रेड रिक्वेस्ट के बाद मैसेंजर पर बातचीत शुरू हो जाती है। धीरे-धीरे बात वीडियो कॉल पर आती है, जिसके बाद लड़कियां खुद अश्लील वीडियो कॉल कर सामने वाले की वीडियो क्लिप बना लेती हैं। इस अश्लील वीडियो क्लिप को वॉयरल करने की धमकी देने के नाम पर ब्लैक मेलिंग की जाती है। यह हसीनाएं आपकी अश्लील वीडियो क्लिप के नाम पर लाखों रुपये लूट लेंगी। ऐसे कई मामले पुलिस के सामने आए हैं। हालांकि, पुलिस ने मामलों को साइबर सेल के पाले में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें :  रुबीना और अभिनव ने दिए इन 13 ‘शर्मनाक सवालों’ के जवाब

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular