Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: इन प्रतिबंधों के तहत खुलेंगे विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज

UP News: इन प्रतिबंधों के तहत खुलेंगे विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों को खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद अगले दिन 16 अगस्त से स्नातक (यूजी) व परास्नातक (पीजी) द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का नया शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। 50 फीसद विद्यार्थियों की कक्षाएं कैंपस में लगेंगी बाकी घर से ऑनलाइन कक्षाएं पढ़ेंगे। यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। ऐसे संस्थान जो इंटरमीडिएट के अंकों की मेरिट के अनुसार दाखिला लेते हैं वहां एक सितंबर से नया सत्र शुरू होगा। जिन संस्थानों में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला दिया जाता है, वहां 13 सितंबर से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाएं आरंभ की जाएंगी।
अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) मोनिका एस गर्ग की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार व डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यूजी द्वितीय व तृतीय वर्ष का परिणाम 31 अगस्त तक घोषित किया जाएगा। ऐसे में यूजी तृतीय वर्ष और पीजी प्रथम वर्ष की कक्षाएं 13 सितंबर से शुरू होंगी। 50 फीसद विद्यार्थी ही कैंपस में कक्षाएं पढ़ने के लिए बुलाए जाएंगे। सभी उच्च शिक्षण संस्थान द्वारा दैनिक टाइम टेबल तैयार किया जाएगा। किस विद्यार्थी को किस दिन कैंपस में कक्षा पढ़ने आना है और किस दिन वह ऑनलाइन क्लास पढ़ेगा इसकी जानकारी दी जाएगी। भीड़भाड़ से बचने के लिए कक्षाएं दो से तीन पालियों में लगई जा सकती हैं। विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों के कैंपस में गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होना आनिवार्य है। संस्थान में अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों को अलग-अलग गेट से प्रवेश दिया जाएगा। कैंपस में थूकने पर प्रतिबंध होगा। प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी, शिक्षक व कर्मचारी जिन्हें जुकाम-बुखार जैसे लक्षण हैं, उन्हें चिन्हित कर उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। हास्टल में भी पर्याप्त सर्तकता बरती जाएगी। मेस में विद्यार्थियों को अलग-अलग बैच बनाकर बुलाया जाएगा। मेस की समय भी बढ़ाया जाएगा। शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन होगा।

यह भी पढ़ें :  मेधावियों के लिए वरदान है मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना-रंगाराव

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular