प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उप्र काडर के तीन वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों और एक आइपीएस अफसर को केंद्र सरकार में तैनाती मिली है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन अधिकारियों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। केंद्र में तैनाती पाने वाले आइएएस अधिकारियों में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम 1995 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती मिली है। मुख्य सचिव की प्रमुख स्टाफ अफसर रहीं अनीता सी. मेश्राम 1996 बैच की अधिकारी हैं जिन्हें केंद्र सरकार के उर्वरक विभाग में बतौर संयुक्त सचिव तैनाती दी गई है। परिवहन आयुक्त धीरज साहू भी 1996 बैच के अधिकारी हैं जिन्हें केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अधीन भांडागारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आइपीएस अधिकारी विजय भाटिया को विदेश मंत्रालय में संयुकत सचिव (कार्मिक) के पद पर तैनात किया गया है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1996 बैच के उप्र काडर के दो आइएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्ध किये जाने को मंजूरी दे दी है। इनमें उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम.देवराज और वी.हेकाली झिमोमी शामिल हैं।
यह भी पढें : DIG ने कप्तानों को सुनाई खरी-खरी, जानें क्या-क्या कहा?
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
