Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: इनकी हुई मौत, ये हैं जख्मी

UP News: इनकी हुई मौत, ये हैं जख्मी

बाराबंकी जिले का भीषण सड़क हादसा

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। उप्र के बाराबंकी जिले में किसान पथ के आउटर रिंग रोड पर हुए एक बड़े हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई तथा 32 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य में लगे हैं। हादसा नगर कोतवाली की माती पुलिस चौकी के बबुरी गांव के पास बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, एक गाय को बचाने में दिल्ली से बहराइच जा रही बस संख्या यूपी40 टी9786 की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस का एक पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि मृतकों के घर वालों को दो लाख औऱ घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों में गोण्डा, बहराइच और बाराबंकी के लोग शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घायलों के नाम :

यासमीन 28 बहराइच
शादाब 05 बहराइच
सिराज 45 बहराइच
रफी अहमद 28 कैसरगंज
सदील कैसरगंज
रहमत कैसरगंज
चंदू 55 हुजूरपुर
लालमन चौहान गोंडा
इतर कैसरगंज
परवेश 56 कैसरगंज
जगतराम टिकैतनगर
हामिद 21 जरवल रोड
जरीन 8 वर्ष
सयैदा 5 वर्ष
आसिम बाराबंकी
विशाल 21 हुजूरपुर
अहमद 35 कैसरगंज
तालुकदार 32 कैसरगंज
अलखराम 28 गोंडा
भक्तराम 58 गोंडा
पवन कुमार 28 कर्नलगंज
शारदा 33 गोंडा
तरुण कनौजिया
मनीष 20 गोंडा
राजेश कनौजिया 35 गोंडा
राहुल 19 जरवल रोड

UP News: इनकी हुई मौत, ये हैं जख्मी
मृतकों का विवरण :

रहमान पुत्र नियामुद्दीन कोतवाली नगर बाराबंकी
अज्ञात मृतक 28 वर्ष
मृतक अज्ञात 45 वर्ष
मृतक अज्ञात 30 वर्ष
मृतक अज्ञात 40 वर्ष
मृतक अज्ञात 35 वर्ष
मृतक अज्ञात 17 वर्ष
मृतक अज्ञात 22 वर्ष
मृतक अज्ञात 23 वर्ष

CM ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपये तथा घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों को समुचित चिकिस्ता भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट किसान पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक तथा बस की यहां पर आमने-सामने भिड़ंत में 12 लोगों की मृत्यु हो गई और 32 घायलों में 16 गंभीर हैं। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस व स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य में लगे हैं।

UP News: इनकी हुई मौत, ये हैं जख्मी

यह भी पढ़ें : पितृ विसर्जन करने गयी दो बालिकाओं की डूबकर मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular