Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : इत्र गोदाम में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान

UP News : इत्र गोदाम में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान

कन्नौज (हि.स.)। सदर कोतवाली के मुख्य बाजार में बुधवार की देर रात को एक इत्र की दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया। आग लगने से भारी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

मुख्य बाजार के मध्य स्थित लाला केदारनाथ खत्री की इत्र की बहुत पुरानी दुकान है। दुकान से ही लगा बेसमेंट में इसका गोदाम बना हुआ है। देर रात को दुकान में आग लग गई। केमिकल मिलते ही आग ने अपना विकराल रुप धारण कर लिया है। सूचना पाकर  दमकल की चार से अधीक गाड़ियां आग बुझाने के काम में पूरी रात लगी रही। पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

खबर लिखे जाने तक दुकान व गोदाम में हुए नुकसान के आकलन नहीं हो पाया है। आग की खबर सुनकर एसडीएम सदर गौरव शुक्ला घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular