गाजियाबाद (हि.स.)। कोरोना काल में आॅक्सीजन ऑक्सीमीटर कालाबाजारी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित एनसीआर में आॅक्सीजन आॅक्सीमीटर बेच रहे थे।
शहर कोतवाली निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली के भजनपुरा निवासी दानिश व मोहसिन को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में ऑक्सीजन ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 आक्सीजन फ्लो मीटर, एक कार, 12 हजार रुपए व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये आरोपित सर्जिकल स्टोर पर जाकर खुद को जरूरतमंद बताकर आॅक्सीमीटर खरीदते थे। इसके बाद जरूरतमंद लोगों की तलाश में रहते थे। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें महंगे दामों पर आॅक्सीटर बेच देते थे। पुलिस उनके संपर्क के दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी कर रही है।
