Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: आस्था के केन्द्र हैं 'मां कमदा भवानी मंदिर':नवरात्रि विशेष

UP News: आस्था के केन्द्र हैं ‘मां कमदा भवानी मंदिर’:नवरात्रि विशेष

बलरामपुर, 15 अक्टूबर(हि.स.)। जिले के तुलसीपुर से हरैया रोड परसपुर कमदा ग्राम में सिद्धपीठ कमदा भवानी मंदिर क्षेत्र में हजारों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। श्रद्धालु यहां मां दुर्गा के पूजन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

जिले के तुलसीपुर नगर से 12 किलोमीटर दूरी पर स्थापित इस सिद्ध पीठ पर दूरदराज से सैकड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचते है। सोमवार-शुक्रवार तथा नवरात्रि के समय यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु मां के दर्शन के पश्चात ही मंदिर में स्थित अखंड धूना, काल भैरव, भगवान गणेश तथा स्थापित महादेव का दर्शन पूजन करते हैं।
सिद्धपीठ से थोड़ी ही दूरी तकरीबन 4 किलोमीटर पर सुहेलवा वन क्षेत्र है। सुहेलवा से जुड़ा होने के कारण यह स्थान अत्यंत रमणीय है। हरियाली, शांत वातावरण के चलते प्राकृतिक प्रेमी यहां घंटों एकाग्रचित्त होकर पूजन में लीन रहते हैं।
मंदिर के बारे में लोकोक्तियां है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व यहां वन क्षेत्र में नाथ संप्रदाय के एक संत तपस्यारत थे, उन्हीं के बाद इस स्थान पर मां कमदा भवानी का मंदिर स्थापित हुआ। जो क्षेत्र के लोग कुलदेवी के रुप में मां की पूजन करते हैं। सिद्ध पीठ के नाम पर ही इस ग्राम का नाम भी परसपुर कमदा है। सैकड़ों वर्ष पुरानी इस पीठ पर नवरात्रि के समय दूरदराज से श्रद्धालु यहां पहुंच शक्ति की आराधना करते हैं तथा पारिवारिक परंपराओं के मुताबिक मांगलिक संस्कार भी कराते है।  इस मंदिर का संचालन अखिल भारतवर्षीय योगी महासभा के द्वारा किया जाता है। यहां महंत शिवेंद्र नाथ योगी जी है।
  महंत शिवेंद्र नाथ योगी ने मंदिर पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना से बचाव पर सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए मास्क पहनकर ही मंदिर में दर्शन पूजन करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular