अम्बेडकर नगर (हि.स.)। स्वाट टीम की हिरासत में रहे आजमगढ़ के युवक जियाउद्दीन की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर स्वाट टीम प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह समेत उनके हमराही पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अकबरपुर थाने में अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस घटना में दोषी पुलिस कर्मियों को शुक्रवार को ही पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंप दी थी। उल्लेखनीय है कि मृतक के भाई शहाबुद्दीन ने पुलिस पर उसके भाई की हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया।
गौरतलब है कि ज़ियाउद्दीन को स्वाट टीम ने 24 मार्च की शाम को पवई से उठाया था तथा 25 मार्च की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद उसकी मौत हो गयी थी।
चिकित्सकों की टीम व पोस्ट मार्टम की वीडियोग्राफी कराये जाने की परिजनों की मांग के बाद पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई।
UP News : आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
