Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आरबीआई करेंसी चेस्ट में एक करोड़ के नकली नोट

UP News : आरबीआई करेंसी चेस्ट में एक करोड़ के नकली नोट

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। राजधानी के महानगर कोतवाली में रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया की सहायक प्रबंधक ने एक करोड़ के नकली नोट मिलने का मुकदमा दर्ज कराया है। यह नोट विभिन्न बैकों में वर्ष 2017 से 2018 के बीच जमा कराए गए थे। सहायक प्रबंधक रंजना मरावी के मुताबिक अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच करेंसी चेस्ट में 15436 नोट नकली जमा हुए थे। जांच के दौरान 500 के 9753 और एक हजार रुपये के 5783 नोट मिले। बरामद हुए कुल नोट एक करोड़ 5 लाख रुपये के करीब हैं। सहायक प्रबंधक ने महानगर पुलिस से नकली नोटों की फोरेंसिक जांच कराने के लिए भी कहा है। इंस्पेक्टर महानगर यशकांत सिंह ने बताया कि रंजना मरावी की शिकायत पर भारतीय मुद्रा का प्रतिरुपण करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular