झांसी (हि.स.)। गृह कलेश से तंग आकर एक युवती अपने मासूम बच्ची को लेकर रेलवे स्टेशन यार्ड में ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा पहुंची। लेकिन समय रहते इसकी जानकारी आरपीएफ को मिल गई और आरपीएफ की सतर्कता के चलते दो जिन्दगियों को तबाह होने से बचा लिया गया।
रेलवे स्टेशन यार्ड में एफ केविन दिल्ली एन्ड पर तैनात आरपीएफ स्टॉफ आरक्षक हरिश्चंद्र तथा आरक्षक नीरज शुक्ला द्वारा सूचना दी गई कि 20 वर्षीय युवती अपनी बच्ची के साथ आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर खड़ी है। इस पर उसे अबिलंब रेलवे ट्रैक से हटाने के निर्देश देकर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह रजावत, स.उ.नि. संजय प्रताप कुशवाहा, महिला आरक्षी मौके पर पहुंच गए। और युवती को रेलवे ट्रैक से हटाया, पूछताछ में युवती ने अपना नाम अफसाना पत्नी शाहरुख निवासी मच्छी वाली बिल्डिंग पुलिया नंबर नौ, न्यू रेल गंज मोहल्ला ठकुरयाना थाना प्रेमनगर बताया। युवती का कहना था कि वह गृह क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या की नियत से आई थी लेकिन आरपीएफ द्वारा रोक लिया गया। बाद में समझा-बुझाकर महिला आरक्षी के साथ उक्त युवती को पोस्ट पर लाकर उसके पति शाहरुख को सूचना दी गयी। पोस्ट पर पति-पत्नी को समझाया गया। इस पर युवती पति के साथ घर जाने को राजी हुई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक एके यादव के निर्देश पर उपनिरीक्षक आर.एस. राजावत द्वारा ऊक्त युवती को उसके पति शाहरुख की सुपुर्दगी में लेकर सकुुुशल घर रवाना किया गया।
UP News : आरपीएफ की सतर्कता से बची आत्महत्या करने पहुंची युवती व बच्ची की जिंदगी
RELATED ARTICLES
