Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :आरओबी का उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया भूमिपूजन

UP News :आरओबी का उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया भूमिपूजन

प्रयागराज (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बक्शीबांध  रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए बुधवार सुबह भूमि पूजन किया। भूमि पूजन करने के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार प्रयागवासियों की सुविधाओं के लिए प्रयास करते रहेंगे।
शहर उत्तरी विधानसभा सभा क्षेत्र में बक्शीबाध रेलवे क्रासिंग पर जनता को ट्रेन आने पर जाम में जूझना पड़ता था। इतना ही नहीं माघमेला क्षेत्र के लिए भी यह मार्ग अति उपयोगी है। जनता की समस्याओं को लेकर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई प्रयास कर रहे थे। आरओबी पास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सब्जीमण्डी के समीप वैदिक मंत्रों के साथ विधिविधान से भूमि पूजन किया। इस मौके पर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular