Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आयोग से चयनित 32 प्रवक्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र

UP News : आयोग से चयनित 32 प्रवक्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को लखनऊ में आयोजित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं-सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) के पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्रों का आनलाइन वितरण किया गया। 
 प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनआईसी में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सांसद इलाहाबाद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, विधायक फूलपुर प्रवीण कुमार पटेल, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक कोरांव राजमणि कोल एवं मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार, सचिव माध्यिक शिक्षा दिव्य कांत शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक आर.एस वर्मा सहित चयनित लाभार्थीगण मौजूद रहे। 

उल्लेखनीय है कि जनपद में कुल 47 प्रवक्ताओं-सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) का चयन हुआ है। जिनमें से आज उपस्थित 32 लोगों को नियुक्ति पत्र सांसदों एवं विधायकों द्वारा चयनित लाभार्थिंयों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular