प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने 07 मार्च 2020 को होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के घोषित परिणाम में मंगलवार को एक अभ्यर्थिनी का चयन निरस्त करते हुए सूची के मुताबिक दूसरे को मुख्य सूची हेतु संस्तुत किया है।
आयोग के उप सचिव लखन लाल शिवहरे ने बताया है कि उप्र के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 596 पदों का चयन परिणाम 07 मार्च 2020 को घोषित किया गया था। उक्त चयन परिणाम के मुख्य सूची के क्रमांक 357 पर औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थी सुषमा यादव (रजिस्ट्रेशन 53000225416) सामान्य श्रेणी को पर्याप्त समय दिये जाने के उपरांत भी वांछित अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने के कारण आयोग द्वारा उनका अभ्यर्थन निरस्त कर उनके स्थान पर समेकित योग्यता सूची से सौरभ गुप्ता का नाम मुख्य सूची हेतु संस्तुत किया गया है।
