Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आयुक्त ने किया आरटीओ का निरीक्षण

UP News : आयुक्त ने किया आरटीओ का निरीक्षण

मेरठ (हि. स.)। मंडल की कमान संभालने के बाद आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। कमिश्नर को देखते ही आरटीओ कार्यालय में घूम रहे दलालों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कमिश्नर ने आरटीओ कार्यालय में आए लोगों से पूछताछ करते हुए उनसे अपने काम के लिए भरी गई फीस आदि के विषय में भी जानकारी की। इसी के साथ उन्हें किसी को घूस ना देने की नसीहत दी। 
कमिश्नर सुरेंद्र सिंह मंगलवार को अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने लाइसेंस बनवाने के लिए आए लोगों से जानकारी की। उन्होंने पात्रों से उनके द्वारा भरी गई फीस आदि के विषय में भी जानकारी की। इसी के साथ आरटीओ के कई विभागों का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड रूम सहित अन्य कई कमरों को भी चेक किया। कमिश्नर के निरीक्षण के चलते आरटीओ कार्यालय में घूम रहे दलालों में हड़कंप मच गया। कुछ मिनटों में ही खिड़कियों पर लगी दलालों की भीड़ गायब हो गई। हालांकि निरीक्षण के बाद कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने आरटीओ विभाग की बदली हुई तस्वीर को लेकर संतोष जाहिर किया। 
उन्होंने कहा कि लोगों में अवेयरनेस के कारण आरटीओ कार्यालय में सभी चीजें ऑनलाइन होने के बावजूद कुछ लोग आज भी दलालों को अपना काम कराने का जरिया बना रहे हैं। लेकिन इसके लिए लोगों में जागरूकता अभियान चलाते हुए उन्हें समझाया जाएगा कि वह आरटीओ में सीधे आकर अपना काम कराएं। अपने काम के लिए किसी को भी एक पैसा फालतू ना दें। उन्होंने बताया कि लाइसेंस के लिए भी अभ्यर्थियों को पहले विशेष ट्रेनिंग देने की पहल की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular