सुल्तानपुर (हि.स.)। विवादित बयान देने के प्रकरण में जेल में निरुद्ध ‘आप‘ विधायक सोमनाथ भारती को शुक्रवार पांचवें दिन एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई। लेकिन रायबरेली की एमपी-एमएलए कोर्ट से उनको झटका लग गया है, जिसके चलते वह जेल में रहेंगे।
विधायक के अधिवक्ता मदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के जज पीके जयंत ने 30-30 के मुचलके पर सशर्त जमानत दी है। साथ ही गवाहों को ना डराने-धमकाने, आरोप पत्र आने के बाद ट्रायल के दौरान प्रत्येक पेशी पर मौजूद रहने, विचारण में पूर्ण रूप से सहयोग करने, अन्य किसी अपराध को कारित न करने की शर्तों के साथ के साथ जमानत मंजूर की है। कोर्ट ने शर्तों का उल्लंघन करने पर दण्ड प्रक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही प्रारम्भ करने की चेतावनी दी है।
ज्ञातव्य हो कि बीते शनिवार को आप विधायक ने अमेठी में मीडिया को बयान दिया था कि, ’अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।’ शोभनाथ भारती ने दूसरे दिन रायबरेली में अपने बयान पर अपना पक्ष रखा था कि वो प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में गए थे तो वहां कुत्ते के बच्चे उन्हें टहलते मिले थे।
इसी मामले में रविवार की देर रात जगदीशपुर के हरपालपुर निवासी शोभनाथ साहू की तहरीर पर जगदीशपुर पुलिस ने विधायक पर क एफआईआर दर्ज किया था। इस मामले में बुधवार से रोज कोर्ट में सुनवाई हुई, बुधवार को विधायक की क्रिमिनल हिस्ट्री को लेकर दूसरे दिन की तारीख कोर्ट ने दी, तो गुरुवार को क्लेम पेशकार की मौत पर शोक संवेदना के चलते शुक्रवार की तिथि नियत हो गयी थी।
Submitted By: Edited By: Deepak Varun
