Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आपराधिक मामलों के विरोध में व्यपारियों ने धरना दे...

UP News : आपराधिक मामलों के विरोध में व्यपारियों ने धरना दे किया प्रदर्शन

कानपुर (हि.स.)। जनपद में व्यापारियों से लूट, चोरी सहित आपराधिक वारदातें बढ़ने से व्यापारियों में आक्रोश है। बढ़ती वारदातों से गुस्साएं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारी जिलाध्यक्ष महेश वर्मा की अगुवाई में रविवार को जीटी रोड अहिरवां में धरना प्रदर्शन कर अनशन पर बैठ गए।   
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब तक हमें उचित न्याय नहीं मिलेगा हम अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। कानपुर की पुलिस हमें सिर्फ आश्वासन देती रहती हैं और व्यापारियों की समस्याओं को ठंडे बस्ते में डाल देती हैं। आज कोई सुनवाई न होने के बाद कानपुर के प्रशासन के खिलाफ हमें शंखनाद करना पड़ा। 
जिला महामंत्री रजत पांडेय ने बताया कि, वर्षों से व्यापारी अपने या किसी दुकानदार के मामले में थानों और चौकियों में चक्कर काटते हैं पर यही जवाब मिलता है कि कार्यवाही चल रही है। आखिर कब तक सिर्फ कार्यवाही का आश्वासन मिलता रहेगा। हमें न्याय कब मिलेगा। इसलिए आज मजबूरी में हमें शहर के व्यापारियों के साथ हम सभी को अनशन पर बैठना पड़ा। चाहे जितने दिन या जितने घण्टे लग जाये, जब तक हमारे मामलों पर उचित कार्यवाही नहीं होगी हम अनशन खत्म नहीं करेंगे। धरने पर व्यापार मंडल के अजय सिंह, सोनी, संतोष सिंह, रवि कुमार, विनोद शुक्ला समेत सैकड़ो की संख्या में व्यापारी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular