Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आन्दोलन में शामिल सभी लोग किसान, लम्बी चढ़ेगी लड़ाई:...

UP News : आन्दोलन में शामिल सभी लोग किसान, लम्बी चढ़ेगी लड़ाई: राकेश टिकैत

वाराणसी (हि.स.)। किसान नेता राकेश टिकैत ने किसान आन्दोलन को लेकर उठाये जा रहे सवालों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि आन्दोलन में शामिल सभी लोग किसान ही हैं। आन्दोलन स्थल पर कोई राजनीति वाला तो मिला नहीं, ना ही किसी का टेंट लगा है। वहां केवल किसान बैठे हैं। अब पूरे देश में आन्दोलन तेज हो रहे हैं।
बलिया में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आये राष्ट्रीय किसान संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष टिकैत मीडिया से रूबरू थे। 
उन्होंने कहा कि बलिया वीरों की धरती है, जहां से आजादी मिली। यहीं से करो या मरो का का नारा निकलेगा। आज़ादी की लड़ाई भी 90 साल चली थी। अब ये आन्दोलन भी लम्बा चलेगा। हमारी लड़ाई किसानों के लिए चलती रहेगी। एयरपोर्ट पर किसान नेता टिकैत का भव्य स्वागत किया गया। कुछ देर समर्थकों से बातचीत के बाद टिकैत वाहनों के काफिले में बलिया के लिए रवाना हो गये। 

RELATED ARTICLES

Most Popular