Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलUP News : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले प्रेमिका समेत चार...

UP News : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले प्रेमिका समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बस्ती (हि.स.)। कोतवाली थाना में एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

पिकौरा शिव गुलाम निवासी जय देव मिश्रा ने थाना में तहरीर देकर कहा है कि अनामिका दुबे, सुनीता देवी उर्फ अनीता, आकांक्षा दुबे और दिनेश दुबे ने उनके बेटे मयंक मिश्रा उर्फ मुनि मिश्रा को प्रेम जाल में फंसा कर संपत्ति की लालच में आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया। जिसके चलते उनके बेटे ने बीती सोमवार की देर रात को अमहट घाट कुआनो नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल शिवाकान्त मिश्रा ने बताया कि नदी में कूदकर जाने देने वाले युवक का शव निकाल लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular