लखनऊ । कोरोना संक्रमण के भीषण संकट के बीच तमाम आशंकाओं के बीच यूपी की करीब 24 करोड़ आबादी की जिम्मेदारी लेने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपेक्षित परिणाम मिलने के बाद काफी खुश हैं। मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर आत्मविश्वास भी जताकर दो टूक कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना को हराया है और अब चुनाव भी जीतने वाले है। मुख्यमंत्री योगी के सामने अब 2022 में विधानसभा चुनाव की बड़ी परीक्षा भी है। इन जटिल परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आशान्वित हैं, चाहें कोरोना का संकट हो या विधानसभा चुनाव। इस आत्मविश्वास के पीछे मजबूत रणनीति का आधार है। इस बीच वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जाकर न सिर्फ धारणाओं को तोड़ते हैं, बल्कि वहां से भावनात्मक रिश्ते जोडऩे की पहल भी करते हैं और इसी आत्मविश्वास पर दावा भी करते हैं, जैसे कोरोना को हराया है, वैसे ही अगला चुनाव भी जीतकर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे।’
मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के एकछत्र गढ़ सैफई का दौरा योगी की महीन रणनीति समझाता है। पूरे सबे को भेदभाव रहित राजनीति का संदेश और सपा मुखिया के आंगन में ही उनकी निष्क्रियता पर तंज कसा कि आपने जिन्हें चुना, वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्हें फुर्सत न हो, लेकिन बिना किसी भेदभाव के हम इस संकट में आपके साथ खड़े हैं।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का दौरा करने के सवाल पर कहते हैं कि यह विश्वविद्यालय भी देश के संसाधनों से बना है।मैं वहां जाने से क्यों वंचित रहूं। वहां जाना मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी। हम प्रदेश में किसी एक जगह को अलग टापू बना नहीं रहने दे सकते। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की रणनीति साझा करने के साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की तैयारी पूरी है। वहीं, विधानसभा की चुनावी तैयारी के विषय पर कहा कि सरकार और संगठन मिलकर सेवा कार्य कर रहे हैं। पंचायत चुनाव को जनाधार का पैमाना न मानते हुए उदाहरण दिया कि 2016 के पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने लोगों को जितवा दिया, लेकिन 2017 में क्या परिणाम रहा, यह सब जानते हैं।
UP News : आत्मविश्वास से लबरेज योगी ने कहा, कोरोना को हराया, विधानसभा चुनाव जीतेंगे
RELATED ARTICLES
