Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आतंक का पर्याय बना वीरू कुशवाहा भाई समेत गिरफ्तार

UP News : आतंक का पर्याय बना वीरू कुशवाहा भाई समेत गिरफ्तार

झांसी (हि.स.)। आतंक का पर्याय बन चुके वीरेंद्र उर्फ वीरू कुशवाहा को उसके भाई समेत कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया। बताया गया कि वीरू के विरूद्व जनपद के विभिन्न थानों में गंम्भीर धाराओं में दो दर्जन मुकदमें दर्ज है और पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में थी। पुलिस ने दोनों के विरूद्व कार्रवाई कर जेल भेज दिया। 
कोतवाली थाने में सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली क्षेत्र स्थित बाहर दतिया गेट नई बस्ती निवासी वीरेन्द्र उर्फ वीरू कुशवाहा शहर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया गया कि उसका मकान नहीं बन पा रहा है और वीरू कुशवाहा 50 हजार की रंगदारी मांग रहा था। वीरू काफी लंबे समय से जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, पुलिस मुठभेड़, यूपी गुंडा एक्ट समेत कई मामलों में वांछित था। उसके विरूद्व थाना कोतवाली में 21, थाना नवाबाद में 1, थाना सीपरी बाजार में 1 और म.प्र. दतिया थाने में एक मुकमदें दर्ज हैं। इस तरह से कुल मिलाकर दो दर्जन मामलों का वांछनीय है। 
सीओ सिटी ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराधियों की धड़पकड़ में थे तभी सूचना मिली कि वीरू कुशवाहा अपने भाई अरविन्द कुशवाहा के साथ थापक गार्डन के गेट न. 2 के सामने खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किये। सीओ सिटी ने बताया कि वीरू के भाई अरविन्द के विरूद्व भी 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular